फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किसान सहायक पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 30 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। किसान सहायक पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से 30 हजार रुपये ठग लिए गए। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने महिला समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देशनगर निवासी अजय ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह वर्ष 2022 में रोजगार के लिए आवेदन करने क्षेत्र के ही एक जनसेवा केंद्र पर गया। जहां महिला कर्मी क्षेत्र के ही मोहल्ला शिवनगर निवासी कर्मा राय उर्फ किरन ने उसे इंडियन हेल्थ एंड एग्रो संस्थान की ओर से कृषि विकास और मृदा परीक्षण कार्यक्रम के तहत किसान सहायक पद की नौकरी के बारे में जानकारी दी।
लखीमपुर जनपद में नौकरी लगवा देने का विश्वास भी दिलाया। युवक उसके झांसे में आ गया। इसके बाद पता पूछकर उक्त महिला युवक के घर पहुंची और परिजनों को विश्वास दिलाकर 30 हजार रुपये भी ले लिए। दिसंबर 2022 तक नौकरी लग जाने का दावा किया गया। समय पूरा होने पर जब संपर्क किया तो उसने लखीमपुर निवासी अभिलाष गुप्ता के पास रुपये पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन

संपर्क करने पर उक्त व्यक्ति भी टालमटोल करने लगा। आरोप है कि सात मार्च 2024 को युवक अपनी मां के साथ महिला के घर पहुंचा और रुपये की मांग की तो धमकी देकर भगा दिया गया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें