फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस ए गौसिया 

Tue, 10 Jan 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस ए गौसिया
विज्ञापन
हजरत सैय्यद अब्दुल कादिर जीलानी सरकार गौसे आजम की याद में मंगलवार को जिले भर में जुलूस-ए-गौसिया पूरी शान-ओ-शौकत से निकाला गया। जुलूस के दौरान हुई तकरीरों में गौस-ए-आजम की विलादत पर रोशनी डाली गई। शहर के खानकाह-ए-आलिया हशमतिया मुशाहिदिया से मंगलवार सुबह जुलूस ए गौसिया का आगाज हुआ। जुलूस खानकाह के सज्जादानशीन मौलाना जरताब रजा खां की कयादत में निकाला गया। खानकाह ए आलिया हशमतिया मुशाहिदिया से शुरू हुआ जुलूस शहर के वेलों वाला चौराहा, कमल्ले चौराहा, शाहजी मियां की दरगाह, जुगनू पाकड़, छोटी मार्केट, शरीफ खां, बुजकसावान, मदीनाशाह लाल रोड, रंगी लाल चौराहा, सुनहरी मस्जिद, जेपी रोड, बरेली दरवाजा, मोहल्ला सरफराज, पकड़िया होकर खानकाह ए आलिया हशमतिया मुशाहिदिया में लौटकर समाप्त हुआ। इस दौरान सज्जादानशीन मौलाना जरताब रजा खां ने गौसे आजम की जिंदगी पर तफसील से रोशनी डालते हुए कहा कि गौसे आजम अल्लाह के महबूब बंदे व वलियों के सरदार हैं। गौसे पाक जिंदा करामातों में एक करामात थी। लोग उनकी जिंदगी से सबक लें। इसके अलावा मुफ्ती बुरहान रजा खां ने भी गौसे आजम की जिंदगी के बारे में बताया। जुलूस का कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। जुलूस में सबसे आगे तमाम युवक नारा एक तकवीर, गुलाम हैं गुलाम हैं गौस के गुलाम हैं आदि नारे व झंडे लहराते चल रहे थे। इसके पीछे तमाम अकीदतमंद चल रहे थे। इस मौके पर सय्यद इज्जत अली, हाफिज इसरार अहमद, रहवर नूर खां, मुमताज, जुल्फी, मुजीब रजा, हाफिज शामसाद, हाफिज अकील, मुशहिद रजा खां समेत गुलाम गौस व अंजुमन गुलामाने गौस के लोगों ने शिरकत की। 
विज्ञापन

पूरनपुर। यहां भी जुलूस ए गौसिया शानो शौकत से निकाला गया। नगर के साबरी आहाता से शुरू हुआ जुलूस प्रमुख मार्गों से होता हुआ खानकाहे रजविया में पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में विभिन्न मदरसों के बच्चे व युवक इस्लामिक लिवास में झंडे लहराते चल रहे थे। जुलूस में तकरीर करते हुए मौलाना शेर मोहम्मद मिस्वाही व मौलाना फजले अहमद नूरी, हाफिज मुतीब रजा ने गौसे आजम के जीवन पर रोशनी डाली। जुलूसे गौसिया की अध्यक्षता मौलाना फजले अहमद नूरी ने कयादत रजा मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद जकी खां नूरी व संचालन हाफिज नूर अहमद रजा अजहरी ने किया। जुलूस में हाफिज अशफाक, ताबिश कादरी, मौलाना अब्दुल कादिर, हाफिज उसमान नूरी, हाफिज मुतीब बेग, हाफिज वली अहमद, हाफिज सैफ रजा नूरी, हाफिज कमर महबूब, हाफिज रफीक अहमद नूरी, हाफिज कारी शान रजा, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना, तौफीक अहमद कादरी, मानू चिश्ती, नोमान अली वारसी, हाजी लाडले, आकिल खां अजीजी, नादिर रजा बरकाती आदि शामिल रहे।
शेरपुरकलां। जामा मस्जिद के समीप मैदान से शुरू हुए जुलूस को जामा मस्जिद के पेशे इमाम मोहम्मद रिजवान खलीली ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उलमाओं ने हजरत गौस पाक के जिंदगी पर रोशनी डाली। जुलूस मुख्य मार्गों से होता हुआ पुन: उक्त मैदान में पहुंचकर समाप्त हुआ। हाफिज नफीस अहमद ने सलातो सलाम पढ़ा और कौम और मुल्क की तरक्की को दुआएं की गई। टीटीएस गु्रप के मीनू बरकाती, दिलशाद, बिलाल कुरैशी, सलमान खां, सोनू, नदीम खां, हाजी रियाजतनूर खां, नकी खां, खाकसार गु्रप के जैगम खां, हैदर अली, जुनैद, रफीक, शेख बहादुर, शाहवाज अली, असलम, शाहिद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बीसलपुर। कादरी रजाकार सोसायटी के तत्वावधान में जुलूस ए गौसिया निकाला गया। ईदगाह चौराहा स्थित मजार से शुरू हुआ जुलूस निर्धारित मार्गो से होता हुआ गाजी कमाल शाह मियां की मजार पर पहुंचा। यहां चादरपोशी के बाद सलातोसलाम का नजराना पेश किया गया। इस मौके पर लोगों ने कौम व मुल्क के लिए दुआएं मांगी। उसके बाद जुलूस पुन: ईदगाह चौराहे स्थित मजार पर आकर समाप्त हो गया। जुलूस में कारी मुश्ताक खां, हाफिज रिजवान रजा, कारी फुरकान रजा, मौलाना अखलाक बरकाती, मौलाना अफसर अली, अब्दुल खालिक, कारी लुकमान, मौलाना गुलाम मुर्तजा नूरी, हाफिज अब्दुल खालिक, वसीम हुसैन, शाहिद खां, रिजवान खां, नदीम खां आदि शामिल रहे। 
जहानाबाद। दावते इस्लामी की जानिब से जुलूस ए गौसिया निकाला गया। जुलूस का आगाज तिलावते कुराने हकीम से किया  गया। तिलावत हाफिज समीउल्लाह खान ने की। जुलूस बीच वाली मस्जिद से शुरू होकर मोहल्ला काजीटोला, मनहारियान, सुरूर जहानाबादी द्वार होता हुआ बाजार कटरा पहुंचा। यहां मजार पर चादरपोशी के बाद जुलूस पसियापुर, बिलई होते हुए मदरसा बदरुल उलूम पर जाकर समाप्त हो गया। फातिहा के बाद शाहिद खान ने मुल्क व कौम की तरक्की के लिये दुआ की। लंगर ए गौसिया भी तकसीम किया गया। जुलुस में शाहिद खान अत्तारी, रजी अहमद, इरशाद अत्तारी, महशर अत्तारी, राशिद खान, नगरपंचायत चेयरमैन एजाज अहमद, हाजी जुबैर आलम, अफरोज बेग, हाजी सगीर अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें