पीलीभीत। सदर तहसील के खरुआ के अतिरिक्त प्रभार के क्षेत्र खेड़ा में तैनात महिला लेखपाल तरुणा सिंह का दाखिल खारिज के नाम पर दो हजार रुपये मांगने का ऑडियो वायरल हुआ। मामले का संज्ञान लेने के बाद एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया। तहसीलदार को मामले की जांच सौंपी है। लेखपाल द्वारा दाखिल खारिज कराने के एवज में ओमेंद्र कुमार से दो हजार रुपये की मांग की गई थी। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सही पाए जाने पर लेखपाल को निलंबित किया गया है। मामले की विस्तृत के लिए तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं। निलंबित लेखपाल तरुणा सिंह को रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय पीलीभीत से संबद्ध किया गया है। संवाद