फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना दुकान में चोरी करने के आरोप में एक नामजद

Sun, 23 Jul 2017 07:15 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
पीलीभीत। - फोटो : पीलीभीत।
विज्ञापन
किराना की दुकान में दिनदहाड़े चोरी करने के मामले में एसपी के आदेश पर एक माह बाद कानूनी कार्रवाई की जा सकी है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर कॉलोनी के ही एक युवक पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन

सुभाष नगर कॉलोनी निवासी अजय कुमार पुत्र लक्ष्मी स्वरूप ने बताया कि वह मकान के बाहरी हिस्से में किराना की दुकान करते है। इसके दो गेट बने हुए है। 14 जून की दोपहर करीब दो बजे वह दुकान का एक गेट बंद कर घर में खाना खाने चले गए। इस बीच दुकान पर लगा एलसीडी और एक हजार रुपये चोरी हो गए। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताकर टाल दिया। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद पीड़ित ने दो दिन पहले एसपी के समक्ष पेश होकर दुखड़ा सुनाया। जिसमें दुकान में पूर्व में चोरी कर चुके एक युवक पर शक जाहिर करते हुए लिखित शिकायत की। एसपी के आदेश पर एक माह बाद कानूनी कार्रवाई की गई है। कोतवाल देशपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कॉलोन के जतिन सिंह पुत्र हरनाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें