बीसलपुर। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुहिचा में 47 लाख रुपयों की लागत से बहुउद्देश्यीय हाल बनेगा।
कॉलेज के प्रधानाचार्य गंगाराम प्रजापति ने बताया कि अब तक विद्यालय में हॉल नहीं था, जिससे कार्यक्रम करने में काफी समस्या होती थी। कॉलेज प्रशासन माध्यमिक शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से लंबे समय से बहुउद्देश्यीय हाॅल बनवाने की मांग कर रहा था। अब कहीं जाकर यह मांग पूरी हो पाई है। प्रधानाचार्य ने बताया कि बहुउद्देश्यीय हाल के लिए बजट आ गया है। बहुत जल्द काम शुरू हो जाएगा। बहुउद्देश्यीय हाल बन जाने से काफी सुविधा हो जाएगी। विद्यालय में हॉल माध्यमिक शिक्षा विभाग की अलंकार योजना के तहत बनाया जाएगा। संवाद