फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खटीमा इलेवन ने दो रन से जीता मैच

विज्ञापन
बिलसंडा के गांधी स्मारक सुंदरलाल इंटर कॉलेज में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में ट्रॉफी देते आयोज
विज्ञापन
बिलसंडा। स्वर्गीय मुकेश सक्सेना मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खटीमा इलेवन और अमित इलेवन शहाबाद के बीच मैच खेला गया। रोमांचक मैच में खटीमा इलेवन की टीम ने दो रन से अमित इलेवन को हरा दिया।
विज्ञापन



नगर के ग़ांधी स्मारक सुंदरलाल इंटर काॅलेज मैदान पर स्वर्गीय मुकेश सक्सेना मेमोरियल राज्य स्तरीय टूर्नामेंट कराया जा रहा हैं। जिसमें मंगलवार को खटीमा इलेवन और अमित इलेवन शहाबाद के बीच मैच खेला गया। खटीमा इलेवन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खटीमा इलेवन ने 16 ओवर में 169 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमित इलेवन शहाबाद की टीम 167 रन ही बना पाई और ऑल आउट हो गई। ऐसे में खटीमा ने दो रन से जीत दर्ज की। खटीमा इलेवन के अरसू खां को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 91 रनों की पारी खेलने के साथ तीन विकेट भी लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें