फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गांव में खेतों के बीच बनवा दिया मिनी स्टेडियम, आने-जाने का रास्ता ही नहीं

विज्ञापन
मिनी स्टेडियम का भवन । स्रोत - ग्रामीण
विज्ञापन
एक किसान के खेत से निकाला गया था रास्ता, अब उस पर खड़ी है गन्ने की फसल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। पूरनपुर क्षेत्र के सिमरिया ताल्लुका महाराजपुर गांव में आठ करोड़ की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया गया है। यह स्टेडियम गांव से करीब एक किलोमीटर दूर मुजफ्फरपुर और ब्लाॅक रोड पर खेतों के बीच ग्राम समाज की जमीन पर बनाया गया है। निर्माण में करोड़ों रुपये फूंंक दिए गए, लेकिन आने-जाने के लिए स्थायी रास्ते की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया गया। निर्माण से लेकर उद्घाटन के बाद तक एक खेत से रास्ता था, जिस पर भी अब फसल बो दी गई है,। जिसके बाद अब रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि जब मिनी स्टेडियम का निर्माण शुरू किया गया तो उसका मुख्य रास्ता गांव के एक किसान के खेत से निकाला गया था। रास्ते के एवज में किसान के साथ सौदा किया गया था कि उसको सरकारी नौकरी दी जाएगी। ऐसे में किसान ने उस खेत को रास्ते के रूप में दे दिया।
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम का निर्माण शुरू होने से लेकर उद्घाटन के बाद तक जब उसको नौकरी नहीं मिली तो किसान ने उस रास्ते को बंद कर दिया और गन्ने की फसल बो दी। यानी अब मुख्य रास्ता पूरी तरह से बंद है। अब अगर किसी को स्टेडियम जाना पड़ता है तो उसको 700 से 800 मीटर घूमकर अस्थायी रास्ते से जाना पड़ता है। यह रास्ता भी काफी घुमावदार और कच्चा है। इसी वजह से स्टेडियम तक कोई भी खिलाड़ी नहीं जा पाता।
-
खेलो इंडिया के तहत बनाया गया है मिनी स्टेडियम
मिनी स्टेडियम युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा बनवाया गया है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड बरेली ने इसके निर्माण में आठ करोड़ रुपये खर्च किए हैं। निर्माण के बाद 21 अगस्त 2022 को सांसद वरुण गांधी से इसका उद्घाटन किया था।
-
कोच और न ही कोई उपकरण
शहर की तर्ज पर गांव में मिनी स्टेडियम बनवाया गया, ताकि गांव की प्रतिभाएं निखरकर आगे आएं। दुर्भाग्य है यहां पर न तो कोई कोच तैनात हो सका और न ही कोई खेल उपकरणोंं की व्यवस्था की गई है। यही वजह है कि उद्घाटन के बाद शायद ही यहां कोई खेल हुए हों।
विज्ञापन

-
मामले की जानकारी नहीं है। अगर वहां रास्ते की दिक्कत आ रही है तो उसका समाधान कराया जाएगा। विभागीय अफसरों से मिनी स्टेडियम से संंबंधित पूरी जानकारी ली जाएगी।
- धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ

मिनी स्टेडियम का भवन । स्रोत - ग्रामीण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें