बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली के गांव इमलिया गंगी निवासी रामबेटी ने मंगलवार को पुसिल में तहरीर देकर कहा है कि उनके पति जयकरनलाल ने कुछ समय पूर्व एक सूदखोर से 20 हजार रुपये कर्जा लिया था। पति ने ब्याज सहित 39 हजार रुपये सूदखोर को अदा भी कर दिए। अब भी सूदखोर रुपये मांग रहा है। सूदखोर से परेशान होकर उनके पति ने 30 अक्तूबर को कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उनके पति को गंभीर हालत मे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को मौका मिलते ही उसने कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी। संवाद