फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वर्क वीजा पर मलयेशिया भिजवाने का झांसा देकर चार लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। वर्क वीजा पर मलयेशिया भेजने का झांसा देकर साले-बहनोई से चार लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित को पर्यटक वीजा पर थाईलैंड भेजकर वहां से डंकी मार्ग से मलयेशिया पहुंचाया गया, जहां उसे बंधक बनाकर प्रताड़ित किया गया। इस मामले में सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने गांव हरीपुर निवासी तजीम खां, उसके भाई अजीम और उनकी मां नफीस बानो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव हरीपुरकलां के अरबाज खां और उसके बहनोई थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव धनेगा के नसरूद्दीन ने एसपी से शिकायत कर ठगी का आरोप लगाया था। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने नसरुद्दीन की ओर से मां-बेटा सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया कि उसके रिश्तेदार तंजीम, अजीम ने वर्क वीजा पर उसे मलयेशिया भेजकर होटल में काम दिलाने का वादा किया था। उसके बाबा ने जेवरात गिरवी रखकर गांव के लोगों के सामने चार लाख रुपये तंजीम, अजीम और उसकी मां नफीस बानो को दिए।
विज्ञापन


आरोपियों ने अपने भाई मुनीम के साथ उसे इसी साल तीन फरवरी को मुंबई से टूरिस्ट वीजा पर थाईलैंड पहुंचाया।

थाईलैंड पहुंचने पर उसे टूरिस्ट वीजा की जानकारी हुई। विरोध पर उसे मलयेशिया भिजवाने का आश्वासन दिया गया। बाद में डंकी मार्ग से उसे मलयेशिया पहुंचाया गया। मुनीम के माध्यम से वहां एक होटल में बिक्री कर दिया गया। वहां उसका पासपोर्ट जब्त कर उसे बंधक बनाकर गाली-गलौज और मारपीट कर शौचालय साफ कराया गया। खाने, पीने को नहीं दिया जाता रहा।

इसकी शिकायत उसने मलयेशिया पुलिस से की। तब मलयेशिया पुलिस ने उसे भारत वापस भिजवाया। वीजा वापस करने को आरोपियों ने 70 हजार रुपये लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। कार्रवाई करने पर भी धमकाया। सेहरामऊ उत्तरी इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर मां-बेटा सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसकी विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें