फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीलीभीत से नई ट्रेनें चलाने की मांग को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह की मांग पर विभिन्न रेल मार्गों पर ट्रेनें चलाने और समय सारिणी की व्यवस्था करने को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनि वैष्णव को पत्र भेजा है। पत्र में छह स्थानों तक ट्रेनें चलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में रेल सेवा सीमित क्षेत्रों के लिए है। लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए लोगों को बरेली जाना पड़ता है। जबकि यहां पर अब ब्राॅडगेज की सुविधा हो गई है। इस संबंध में केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद को ज्ञापन सौंपा गया था।
उन्होंने ज्ञापन की मांगों को संज्ञान में लेते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनि वैष्णव को पत्र भेजा है। जल्दी ही पीलीभीत के लोगाें को बेहतर ट्रेनों की सुविधा मिलने की उम्मीद है। पत्र में पीलीभीत से जयपुर वाया मथुरा, टनकपुर से लखनऊ वाया पीलीभीत, पीलीभीत से कोलकाता, पीलीभीत से मैलानी (लोकल पैसेंजर ट्रेन), पीलीभीत से शाहजहांपुर (लोकल पैसेंजर ट्रेन), पीलीभीत से दिल्ली के लिए ट्रेनों के संचालन की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें