फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खेत में चरने को बांधी गई गाय को तेंदुए ने मार डाला

Thu, 12 Nov 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
तेंदुआ के गोवंश का शिकार करने की सूचना पर खेत के समीप पहुंचे लोग -संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेहरामऊ उत्तरी। गांव धनेगा के समीप खेत में चर रही गाय को मंगलवार रात तेंदुए ने मार डाला। गाय का अधखाया शव बुधवार को गांव के समीप गन्ने के खेत में मिला। सूचना पर पहुंची खुटार रेंज की टीम ने शव दफन करा दिया। तेंदुआ की चहल कदमी पर आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

धनेगा के मजरा मोहराई निवासी अकील ने बताया कि उसने अपनी गाय को मंगलवार को गांव के समीप खेत में चरने के लिए बांध दिया था। शाम को गाय खेत में नहीं मिली। बुधवार सुबह गांव के समीप गांव रायपुर के मुखिया के गन्ना के खेत में गाय का अधखाया शव मिला। तेंदुए के गाय मारने की सूचना पर लोगों की भीड़ लगी। सूचना पर पहुंची खुटार रेंज की टीम ने अधखाए शव को दफन करा दिया। टीम ने तेंदुए की चहलकदमी पर आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। शाहजहांपुर के खुटार रेंजर दिनेश बटोला ने बताया कि छुट्टा गोवंश के तेंदुआ के मारने की सूचना पर टीम को मौके पर भेजा गया था। घटना स्थल जंगल के समीप का है। तेंदुआ की चहल कदमी अक्सर होती है। आसपास के लोगों को तेंदुआ की चहल कदमी को लेकर सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें