फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धान की बाली बीनने गए मजदूर की ट्रैक्टर-ट्रॉली से दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। घर के ही करीब स्थित खेत में बाली बीनने गए मजदूर की ट्रैक्टर-ट्रॉली से दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ला हाथी खाना निवासी गंगाधर (45) मजदूरी कर घर का गुजारा करता था। शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे वह घर के पास स्थित खेतों में बाली बीनने के लिए गया था। काफी देर तक बाली बीनने के बाद पास में खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास में जाकर बैठ गया। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को चला दिया, जिससे वह दब गया। आसपास काम कर रहे अन्य मजदूरों ने उसे निकालने का प्रयास किया। जब तक उसे निकाला गया तब तक गंगाधर की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें