फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जंगल में सफाई करने गए मजदूर को उठा ले गया बाघ

विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़ । संवाद
विज्ञापन
कलीनगर। माला जंगल में वनकर्मियों के बुलावे पर सफाई करने पहुंचे जमुनिया गांव के एक मजदूर को बाघ उठा ले गया। साथी मजदूरों ने वहां से भागकर जान बचाई। जानकारी के बाद ग्रामीणों की भीड़ ने कई घंटे तक वन विभाग की मदद से जंगल में खोजबीन की, लेकिन मजदूर का कोई सुराग नहीं लगा। मौके पर सिर्फ उनके जूते और अंगोछा पड़ा मिला।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के गांव जमुनिया निवासी गंगाराम (37) सोमवार करीब आठ बजे गांव के ही अर्जुन, वीरेंद्र और छोटेलाल के साथ माला रेंज के मथना क्षेत्र के जंगल में सफाई करने गए थे। इन लोगों को वनकर्मी गोविंद ने मजदूरी पर बुलाया था। गंगाराम जंगल में चार लोगों के साथ सफाई कर रहा था कि तभी बाघ ने गंगाराम को दबोच लिया और उसे जंगल में खींच ले गया। यह देखकर साथी मजदूर शोर मचाते हुए भाग खड़े हुए।
जानकारी मिलने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। तलाश करने पर उन्हें जंगल में गंगाराम का अंगोछा और जूते पड़े मिले। कई घंटे खोजबीन करने के बाद भी गंगाराम का कुछ पता नहीं चला। कुछ दूर तक घसीटने के निशान भी मिले हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वन अफसर सूचना देने के दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे। गंगाराम के साथ अनहोनी की आशंका को लेकर उनके परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन


डिप्टी डायरेक्टर मौके पर पहुंचे, खोजबीन की तैयार की रूपरेखा

लापता गंगाराम की तलाश करने के लिए देर शाम तक ग्रामीणों के साथ रेंज के वनकर्मी जुटे रहे। शाम को डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल भी मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल कर खोजबीन को लेकर रूप रेखा तैयार की। रात होने के चलते जंगल में खोजबीन करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसके लिए वाहनों को बुलाया गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़ । संवाद

घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़ । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें