फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आबादी में घुसे सियार ने मासूम समेत चार लोगों को किया घायल

विज्ञापन
बरखेड़ा सीएचसी में भर्ती सियार के हमले में घायल बालिका अनुप्रिया।संवाद
विज्ञापन
बरखेड़ा। आबादी क्षेत्र में घूम रहे सियार ने मासूम समेत चार लोगों को घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। घायलोंं का बरखेड़ा सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

घटना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज रम्पुरा की है। शनिवार शाम करीब पांच बजे एक सियार खेतों के रास्ते आबादी क्षेत्र में पहुंच गया और घरों में घुसकर लोगों पर हमलावर हो गया।
सियार ने 10 मिनट के अंतराल में घर और उसके बाहर मौजूद चार लोगों को जख्मी कर दिया। हमले में गांव निवासी प्रदीप कुमार (22) ,जगदीश प्रसाद (44), ममता देवी (32) व घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय अनुप्रिया घायल हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीण एकत्र हुए। शोर शराबा कर सियार को खदेड़ा। इसके बाद घायलोंं को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें