फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खोखे पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, आग से सात लाख के टायर-ट्यूब जलकर राख

Fri, 16 Jan 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर में आग से जलता खोखा- वीडियोग्रेब
विज्ञापन
पूरनपुर। हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से टायर-ट्यूब पंक्चर की दुकान में आग लग गई। सूचना पर रवाना हुई फायर ब्रिगेड की टीम रेलवे क्राॅसिंग बंद होने के चलते फंसी रही। इससे पालिका के पांच वार्ड और देहात क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब चार घंटे ठप रही।
विज्ञापन

मोहल्ला रजागंज निवासी सरफुद्दीन का शेरपुर रेलवे क्राॅसिंग के समीप टायर-ट्यूब पंक्चर का खोखा था। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे खोखा के ऊपर से निकली हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर खोखा पर गिर गया। खोखे में आग लगने से लोग एकत्र हो गए। विद्युत उपकेंद्र पर सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई गई। साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
फायर ब्रिगेड की टीम शेरपुर रेलवे क्राॅसिंग पर पहुंची। इससे पहले ट्रेन के आने को लेकर रेलवे क्राॅसिंग बंद हो गई। फायर ब्रिगेड कर्मी दूर से ही आग की लपटों को देखते रहे। रेलवे क्राॅसिंग खुलने पर पहुंची टीम ने आग को बुझाना शुरू किया। इस दौरान आग से खोखा, उसमें रखे टायर, ट्यूब व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। सरफुद्दीन ने बताया कि आग से उसका करीब सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उसके खोखा में तमाम नए टायर-ट्यूब भी रखे थे, जो जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए।
विज्ञापन

दूसरी ओर हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से लाइनपार के नगर पालिका के पांच वार्डों और देहात क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ठप बिजली आपूर्ति तार जोड़कर चार घंटे बाद सुचारु की गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से शुक्रवार सुबह लाइनपार में पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो सकी। इससे उपभोक्ताओं को भारी असुविधा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें