पंचायत चुनाव के चौथे चरण में नौ दिसंबर को होने वाले मतदान को नामांकन पत्रों की जांच का काम शुरू कर दिया गया है। पहले दिन प्रधान पद के तीन व ग्राम पंचायत सदस्य पद के 14 ऐसे उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की गई जिन्होंने एक से अधिक नामांकन नामांकन सेट दाखिल किए थे। उनके एक सेट को छोड़ अतिरिक्त दाखिल सेट को निरस्त कर दिया गया। पहले दिन की जांच के बाद प्रधान पद पर 2030 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 4123 नामांकन पत्र रह गए हैं। सोमवार को भी नामांकन पत्रों की जांच होगी। अभी तक जो स्थिति सामने आई है उसके मुताबिक एक प्रधान पद पर व 1015 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर एकल नामांकन के कारण उन पर निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हो गया है।
कोई नामांकन दाखिल न होने से 55 ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त रहेंगे। सोमवार को भी नामांकन पत्रों की जांच होगी। मंगलवार को नाम वापसी और चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। जिले के सबसे बड़े ब्लाक में 189 प्रधान और 2413 ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए चौथे चरण में मतदान होगा। जांच के बाद नगरिया खुर्द कलां मेें प्रधान पद पर परितोष की पत्नी चंपाकली का एकल नामांकन के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है।