फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किराने की दुकान में लगी आग, बमुश्किल पाया जा सका काबू

विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र के गांव कैमोर में प्रताप सिंह राठौर की किराने की दुकान में आग लगने से जला समान।स
विज्ञापन
अमरिया। अज्ञात कारणों से किराने की दुकान में आग लग गई। बंद शटर से धुआं और लपटें निकलने पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर कुछ ही देर में तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दुकान के शटर को ट्रैक्टर से खींचकर खोला गया। इसके बाद आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटे में आग पर काबू पाया, तब तक सबकुछ जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


थाना अमरिया क्षेत्र के गांव कैमोर निवासी प्रताप सिंह राठौर ने बताया कि गांव में मकान के एक हिस्से में किराने की थोक की दुकान है। रोज की तरह बृहस्पतिवार को दुकान बंद कर परिवार के साथ मकान की ऊपरी मंजिल पर सो गए। रात लगभग दो बजे अज्ञात कारणों के चलते दुकान में आग लग गई।
आग की लपटें निकलती देख परिवार के लोग चिल्लाने लगे। कुछ ही देर में तमाम ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। शटर को खोलने का प्रयास किया लेकिन गर्म होने के कारण वह नहीं खुला। तब ट्रैक्टर से खींचकर उसे खोला गया। शटर खुलते ही दुकान में रखे खाने के तेल के टिन गर्म होकर फटने लगे, आग ने और विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन

कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ सभी ग्रामीण आग को बुझाने की कोशिश करने लगे। काफी समय के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। बाद में तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आग से दुकान में रखी एक लाख से अधिक की नकदी, दो फ्रिज, स्कूटर समेत करीब 12 साथ का सामान जलकर राख हो गया। ब्लाॅक प्रमुख निशान सिंह, कानूनगो कमल सक्सेना, लेखपाल रामगोपाल गंगवार ने पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें