फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सऊदी अरब से युवती के फोटो अश्लील बनाकर भेजे...फोन कर तुड़वाई शादी

Tue, 20 Jan 2026 02:52 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सऊदी अरब में काम कर रहे एक शख्स ने शहर निवासी पड़ोसी युवती के फोटो एडिट कर उसकी होने वाली ससुराल में भेज दिए। इससे युवती की शादी टूट गई। युवती ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

बारादरी इलाके की निवासी युवती ने थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि उनका पड़ोसी कैफी जो वर्तमान समय में सऊदी अरब में काम करता है। युवती ने बताया कि कैफी शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। युवती ने बताया कि उसकी शादी छह माह पहले बदायूं में तय हुई थी। कैफी ने अपने दो साथियों और पत्नी के साथ मिलकर होने वाले पति को उसके फोटो एडिट कर भेजकर उसके परिवार की बुराई की। इसके बाद उसकी शादी टूट गई। जब उसने कैफी की पत्नी और मां से शिकायत की तो उन्होंने गालियां देकर पीटकर जान से मारने की धमकी दी। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि युवती की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें