बीसलपुर। सराफ की दुकान पर नकली जेवर गिरवीं रखने पहुंचे जालसाज को दुकानदारों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दुकानदारों ने नकली जेवर पुलिस को सौंप दिए हैं।
सराफा मार्केट के दुकानदार विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को एक जालसाज उनकी दुकान पर अपना कुछ जेवर गिरवी रखने पहुंचा। जालसाज दुकानदार से एक लाख रुपये मांग रहा था। दुकानदार 70 हजार रुपये देने को तैयार हो गया। रुपये देने से पहले दुकानदार ने जब उसके जेवर की जांच की तो पता चला कि वह नकली है। इसके बाद विनोद कुमार ने अपने अन्य साथी दुकानदारों को बुला लिया। पूरे मामले की जानकारी दी। सभी दुकानदारों ने जालसाज को काफी खरी खोटी सुनाईं और कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। नकली जेवर भी पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस जालसाज से पूछताछ कर रही है। संवाद