फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शारदा की धारा से नदी रास्ते पर हो गया पांच फीट गहरा गड्ढा, आवागमन बंद

विज्ञापन
शारदा नदी रास्ते पर पैंटून पुल के आगे चल रही नदी की धार - वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
पूरनपुर। पिछले दिनों बारिश के बाद चार दिन से खराब नदी के रास्ते में पैंटून पुल के आगे चल रही शारदा की धारा से पांच फीट गहरा गड्ढ़ा हो गया। इससे वाहनों का आवागमन शनिवार को भी पूरी तरह बंद रहा। शारदा पार के गांवों के लोगों को 30 की जगह 130 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ रही है। धारा को मोड़कर नदी में गिराने की कोशिश शुरू की गई है। रविवार शाम तक आवागमन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन




बीते मंगलवार रात को हुई बारिश से शारदा नदी रास्ते में कई स्थानों पर दलदल, कीचड़ के साथ फिसलन हो गई थी। इससे बुधवार को छोटे वाहनों का आवागमन बंद रहा। बृहस्पतिवार रात को नदी का जलस्तर बढ़ने से पैंटून पुल के कुछ आगे रास्ते पर करीब 300 मीटर दूरी तक ढ़ाई से तीन फीट जलभराव हो गया। इससे शुक्रवार सुबह से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया था। नदी के रास्ते पर पैंटूल पुल के समीप बह रही नदी की धारा से पांच फीट गहरा गड्ढ़ा हो गया। इससे शनिवार को भी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहा। नदी पार के गांवों के लोगों को 30 की जगह 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ी। पीडब्ल्यूडी के जेई मनोज कुमार ने बताया कि धारा को मोड़कर फिर नदी में गिराने के लिए काम शुरू कराया गया है। रविवार शाम तक रास्ते से वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें