फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिना मान्यता संचालित स्कूलों पर लगेगा एक लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में बिना मान्यता के संचालित स्कूलों पर बेसिक शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। इन स्कूलों पर कार्रवाई की रूपरेखा तय की गई है। अब विभाग की ओर से ऐसे स्कूलों पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। जिला बेसिक अधिकारी ने इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किए हैं।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि अगर किसी विकासखंड में कोई गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित होता मिला तो उस ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी का दायित्व तय किया जाएगा। विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। विद्यालय का संचालन इसके बाद भी बंद नहीं होता तो प्रतिदिन दस हजार रुपये के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा।
सभी खंड शिक्षा अधिकारी अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर स्कूलों की जानकारी करें। बीएसए ने अभिभावकों से भी अपील की है कि अपने बच्चों को किसी भी विद्यालय में प्रवेश दिलाने से पहले उसकी मान्यता की जांच कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें