फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिला अस्पताल में चिकित्सक और मरीज के तीमारदारों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में मरीज के तीमारदारों और चिकित्सक के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर निवासी विवेक पुत्र भगवान दास सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। वह जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती थे। इस दौरान इमरजेंसी ड्यूटी पर कार्यरत चिकित्सक डॉक्टर दीप्ति राउंड पर पहुंचीं।
डॉक्टर का आरोप है कि मरीज के परिजनों ने उनके साथ अभद्रता की। इसकी जानकारी उन्होंने अपने साथी चिकित्सक डॉक्टर सतीश को दी। इस पर जब सतीश मौके पर पहुंचे तो मरीज के परिजनों ने उनके साथ भी गाली गलौज करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन

इधर विवेक के परिजनों का कहना है कि डॉक्टर जब राउंड पर आईं तो उन्होंने दवाई मांगी, लेकिन उन्होंने दवाई देने के बजाय उनके साथ अभद्रता की। इसके बाद अपने साथी चिकित्सक को बुलाकर मारपीट कर दी।
घटना के बाद जिला चिकित्सालय में अफरा तफरी मच गई। सूचना सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। किसी तरह पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर मामले को शांत किया।
पुलिस मेडिकल कॉलेज में लगे सीसी कैमरे को चेक कर रही है। अस्पताल में चिकित्सक के साथ हुई मारपीट की घटना पर अस्पताल कर्मियों में आक्रोश है। उन्होंने मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश त्यागी ने बताया कि अभी किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. दीप्ति ने बताया कि मरीज के परिजनों ने वीडियो बनाने के शक में उनका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उसे फेंककर तोड़ दिया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें