गजरौला। जंगल से बाहर हिंसक वन्यजीवों की चहलकदमी जारी है। रविवार सुबह गजरौला क्षेत्र में आबादी के निकट झाड़ियों में तेंदुए के शावक की मौजूदगी देखकर किसान सहम गया। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर शावक की निगरानी शुरू की ।
गजरौला क्षेत्र के मूडा सेमनगर पंडरी गांव निवासी कोमिल प्रसाद रविवार सुबह करीब नौ बजे घास काटने आबादी के निकट खेत पर गए थे। इस दौरान उनकी नजर घास में बैठे तेंदुए के शावक पर पड़ी। इससे किसान सहम गया। उसने गांव आकर जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। पता चलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने डायल 112 और वन विभाग को सूचना दी। दोनों विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। शावक की निगरानी शुरू कर दी गई है। संवाद