फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीडीसी की बैठक में एक दर्जन प्रस्ताव पास

विज्ञापन
बीसलपुर में आयोजित बैठक में मौजूद प्रधान व बीडीसी सदस्य।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। ब्लॉक सभागार मेंं मंगलवार को हुई क्षेत्र पंचायत समिति (बीडीसी) की हंगामेदार बैठक में लगभग एक दर्जन महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए।
विज्ञापन



बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई गई, जिसका सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। बैठक में वंचित पात्रों के प्रधानमंत्री आवास बनवाने, खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंपों को सही कराने, ठप पड़े इंडिया मार्का हैंडपंपो का रिबोर कराने, वंचित पात्रों के राशनकार्ड बनवाने, जल निगम के ठेकेदारों के कर्मचारियों की ओर से अधिकतर गांवों में पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदकर डाली गई सड़कों, गलियों को सही कराने आदि महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए।
बैठक में गांव चुटकुना की दीपाली ने आरोप लगाकर काफी हंगामा किया कि उनके स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास की दो किस्तें तो आ गई हैं, लेकिन तीसरी किस्त नहीं आ रही है, जिससे उनका आवास अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन


बैठक में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने कहा कि यदि 25 दिसंबर तक जल निगम के ठेकेदार के कर्मचारियों ने गांवों में पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों, गलियों को सही नहीं कराया तो जल निगम के संबंधित अधिकारियों का वेतन रुकवा दिया जाएगा।
बैठक में जल निगम के अवर अभियंता सर्वेश बाबू, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) हरीश कुमार आदि ने अपने अपने विभागों से संबंधित योजनाएं बताईं। अधिकारियों ने लोगों से अपने विभाग की योजनाओं से लाभान्वित होने को कहा।
जिला पंंचायत सदस्य शिवस्वरूप गंगवार और जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि विशेष वर्मा ने काफी समस्याएं रखीं। बैठक का संचालन विजय तिवारी ने किया। बीडीओ लक्ष्मण प्रसाद ने आगंतुकों का आभार जताया।


बैठक में इन विभागों का नहीं हुआ प्रतिनिधित्व
गन्ना, आपूर्ति, स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा, मंडी समिति, पीडब्ल्यूडी, पशुपालन, राजस्व, बाल विकास परियोजना, उद्यान, ट्यूबबेल, चीनी मिल और बिजली।



इन मुद्दों को लेकर हुआ हंगामा
बैठक में जल निगम के ठेकेदारों के कर्मचारियों द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों, गलियों को सही न कराने, बैठक में अधिकतर विभागों के अधिकारियों के न आने और छुट्टा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान न कराने आदि मुद्दों को लेकर काफी हंगामा हुआ, जिससे बैठक की कार्यवाही प्रभावित हुई।

बीसलपुर में आयोजित बैठक में मौजूद प्रधान व बीडीसी सदस्य।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें