फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर दीवार ढही, मलबे में दबकर चार साल के मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। किसान के मकान की जर्जर दीवार ढह गई। दीवार के मलबे में दबकर आंगन में खेल रहे चार साल के मासूम की जान चली गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बैदखेड़ा निवासी सोनपाल ने बताया कि उनका चार वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार शुक्रवार की सुबह आंगन में खेल रहा था। इसी बीच मकान की जर्जर दीवार ढह गई और प्रदीप दीवार के मलबे से दब गया। दीवार गिरने और मासूम के चीखने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। आसपास के ग्रामीण भी जमा हो गए। मलबा हटाकर बच्चे को बाहर निकाला गया। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
ग्राम प्रधान चित्ररेखा ने सूचना पुलिस को दी। तहसीलदार आशुतोष कुमार, कोतवाल सुनील कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन से मामले की जानकारी जुटाई। कोतवाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मासूम की मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मची रही। मां सरस्वती देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। तहसीलदार ने बताया कि जांच पड़ताल में यह मामला दैवीय आपदा का नहीं पाया गया। इसलिए मृतक के परिजनों को कोई मुआवजा नही दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें