फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पिता को बचाने आई पुत्री पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पिता के साथ हो रहे झगड़े में बचाव करने पहुंची पुत्री को जान से मारने की नीयत से हमला कर घायल कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बैनी चौधरी निवासी सोनी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 25 जून 2024 को मोहल्ले का ही कामरान किसी बात को लेकर उसके पति फहीम से झगड़ा कर रहा था। शोर-शराबा होने पर उसकी पुत्री फिजा बीचबचाव करने के लिए मौके पर पहुंची।इस पर आरोपी कामरान ने जान से मारने की नीयत से पुत्री पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें