फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: झोपड़ी में आग लगने से एक गाय की मौत

Sun, 15 Nov 2026 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गजरौला क्षेत्र में आग लगने से जली झोपड़ी को देखते ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव दियूरी में खेत में बनी झोंपड़ी में शुक्रवार देर रात आग लगने से एक गाय की जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरी गाय गंभीर रूप से झुलस गई। आग की चपेट में आई दो अन्य गाय लापता हो गईं। उनकी तलाश की जा रही है। घटना में झोंपड़ी में रखा घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गया। गांव दियूरी में थाना गजरौला की रिछोला चौकी क्षेत्र के अंतर्गत खेत में बनी झोंपड़ी में बीती रात करीब 12 बजे आग लग गई। पीड़ित महेश पुत्र नरायन लाल का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने झोंपड़ी में आग लगाई है। पीड़ित ने रिछोला चौकी प्रभारी को तहरीर देकर घटना की जांच कराने, मृत गाय का पोस्टमार्टम कराने और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आग से हुए नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें