फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाइक से पुत्र की ससुराल जा रहे दंपती की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
दंपति का फाइल फोटो ।
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। बाइक से पुत्र की ससुराल में लखीमपुर जा रहे सेहरामऊ उत्तरी के गांव रसूलापुर निवासी दंपती की पिकअप की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्री घायल हो गई।
विज्ञापन

घटना लखीमपुर खीरी में सोमवार को भीरा से लखीमपुर जाने वाले रोड पर नहर के समीप हुई। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी सुधीर कुमार सिंह (45) के बड़े पुत्र सुरजीत सिंह की ससुराल लखीमपुर के थाना भीरा के गांव पौथेपुरवा में है।
सुधीर सोमवार को बाइक से अपनी पत्नी अनारकली और 15 वर्षीय पुत्री पारूल के साथ पुत्र की ससुराल जा रहे थे। भीरा से लखीपुर जाने वाले मार्ग पर नहर के समीप पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्री पारूल गंभीर घायल हो गई।
विज्ञापन

भीरा पुलिस ने दंपती के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी पर सुधीर कुमार सिंह के परिजनों में कोहराम मच गया। सुधीर चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके दो पुत्र सुरजीत सिंह व अमोल और पुत्री पारूल है। सुधीर किसान थे।
-
एक ही चिता पर हुआ दंपती का अंतिम संंस्कार



पोस्टमार्टम के बाद दंपती के शव गांव पहुंचने पर उनके परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार को गांव के समीप दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र सुरजीत सिंह ने दी।
0000
0000
कार हादसे में घायल दूसरे युवक की भी उपचार के दौरान मौत



कलीनगर। तीनों कारों की भिड़ंत में घायल युवक की मेडिकल काॅलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई थी।



एक दिन पूर्व माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर नवदिया सुखदासपुर गांव के निकट हादसा हुआ था। जिसमें तीनों कारें आपस में भिड़ गईं थी। हादसे में शहर के मंडी गेट निवासी अभिषेक उर्फ छोटू की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि प्रदीप और विनोद गंभीर घायल हो गए थे। जिन्हें पूरनपुर सीएचसी के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।



देर रात उपचार के दौरान शहर के नौगवां पकड़िया निवासी प्रदीप कुमार (30) पुत्र रमेशचंद की भी मौत हो गई। एसओ अचल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
000
000
तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को चपेट में लिया, तीन घायल

मझोला। भगतानिया फार्म के पास तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को चपेट में ले लिया। इससे तीन लोग घायल हो गए।
घटना सोमवार देर शाम की है। कुलारा फार्म पर धान की रोपाई करने का काम करने वाले श्रमिक काम निपटाकर मझोला अपने खाने का राशन लेने के लिए निकले। जब वह दो बाइक से लौट रहे थे तो रास्ते में भगतानिया फार्म के पास सितारगंज की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइकों के चपेट में ले लिया। इससे प्रताप, रोहित, रामपाल घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी न्यूरिया में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें