फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रोडवेज से ज्यादा ट्रेनों में मारामारी

विज्ञापन
पीलीभीत की टनकपुर रोड पर लगा जाम।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। अंतिम दिन परीक्षा को लेकर रोडवेज के ज्यादा रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ रही। पहली पाली की परीक्षा छूटने के बाद अभ्यर्थी पैदल ही स्टेशन पहुंच गए। इसके बाद टनकपुर की ओर से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में बैठने के लिए मारामारी की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

शनिवार को पहली पाली में परीक्षा संपन्न होने के बाद अधिकतर परीक्षा केंद्रों से अभ्यर्थी बिना देरी किए रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। अभ्यर्थियों में अधिकतर राजस्थान, बिहार के होने के चलते घर लौटने के लिए ट्रेन पकड़ने को पहुंचे।

अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा देने के लिए लंबी दूरी तय कर यहां पहुंचे, अब फिर ट्रेन से ही घर लौट रहे हैं। परीक्षा अच्छी हुई। इसलिए राहत महसूस कर रहे हैं। ट्रेन आने के बाद भीड़ के चलते मारामारी की स्थिति बनी रही। वहीं रोडवेज से जाने के लिए अभ्यर्थियों की संख्या कम दिखाई दी। शहर के नौगवां चौराहे पर चंद अभ्यर्थी ही बसों में सवार दिखे।
विज्ञापन


परीक्षा छूटते ही ड्रमंड कॉलेज के बाहर लगा जाम
शनिवार को अंतिम दिन दोनों पालियों में शहर के ड्रमंड कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सर्वाधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। जिसके चलते परीक्षा छूटने के बाद केंद्र के बाहर जाम की स्थिति बनी रही। करीब आधा घंटे तक केंद्र के बाहर टनकपुर हाईवे पर वाहनों की कतार लगी रही। लोगों को परेशान होना पड़ा। हालांकि केंद्र के बाहर तैनात पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीम ने प्रयास कर जाम को खुलवाया। जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
000

उपाधि कॉलेज मार्ग पर दिनभर रही भीड़
उपाधि कॉलेज मार्ग पर तीन परीक्षा केंद्र होने के चलते दिन भर अभ्यर्थियों की भीड़ भाड़ रही। परीक्षा देकर जाने वाले और दूसरी पाली में परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थी दिन भर मार्ग पर चहलकदमी करते रहे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस नजर बनाए रही। हालांकि परीक्षा छूूटने के बाद जाम की स्थिति को देखते हुए थाना पुलिस के अलावा ट्रैफिक पुलिस तैनात रही, जिससे स्थिति नहीं बिगड़ सकी।
000
अंतिम दिन 2936 अभ्यर्थी पुलिस भर्ती परीक्षा में रहे गैरहाजिर
पीलीभीत। शहर में पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन छह केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई परीक्षा में दोनों पालियों में 2056 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। दोनों पालियों में 4992 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 2936 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को पारदर्शिता के साथ कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
दो चरणों में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन शनिवार को शहर के छह केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा हुई। जिसमें प्रत्येक पाली में ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में 480, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में 480, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 384, एसएन इंटर कॉलेज में 384, रामा इंटर कॉलेज में 384, उपाधि महाविद्यालय में 384 संख्या निर्धारित की गई थी।
इस प्रकार छह केंद्रों पर प्रत्येक पाली में 2496 और प्रत्येक दिन में 4992 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन अंतिम दिन शनिवार को पहली पाली में छह परीक्षा केंद्रों पर सुबह दस से 12 बजे तक हुई परीक्षा में 2496 में से सिर्फ 1030 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए। 1466 अनुपस्थित रहे।
इसके बाद तीन बजे से शाम पांच बजे तक दूसरी पाली में हुई परीक्षा में ही यही स्थिति रही। छह केंद्रों पर 2496 में से 1026 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। 1470 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में 4992 में से 2936 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर सुबह से ही पुलिस सतर्क रही। सघन चेकिंग करने के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्र पर प्रवेश दिया गया। थाना पुलिस के अलावा डायल 112 को भी प्रत्येक केंद्र पर लगाया गया।
विज्ञापन



प्रथम पाली



केंद्र कुल उपस्थित अनुपस्थित



ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज 480 200 280
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज 480 198 282
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज 384 152 232

एसएन इंटर कॉलेज 384 166 218

रामा इंटर कॉलेज 384 154 230

उपाधि महाविद्यालय 384 160 224

कुल 2496 1030 1466

000



दूसरी पाली



केंद्र कुल उपस्थित अनुपस्थित



ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज 480 202 278
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज 480 208 272

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज 384 165 219

एसएन इंटर कॉलेज 384 143 241
रामा इंटर कॉलेज 384 157 227
उपाधि महाविद्यालय 384 151 233

कुल 2496 1026 1470

पीलीभीत की टनकपुर रोड पर लगा जाम।संवाद

पीलीभीत की टनकपुर रोड पर लगा जाम।संवाद

पीलीभीत की टनकपुर रोड पर लगा जाम।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें