फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नेपाल से लाई जा रही अखरोट की खेप पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
नेपाल से लाई जा रही अखरोट की खेप के साथ गिरफ्तार दो आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
न्यूरिया। नेपाल से लाई जा रही अखरोट की खेप पकड़ी है। पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी दो कारों से 7 क्विंटल 60 किलोग्राम अखरोट बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना न्यूरिया में तैनात उपनिरीक्षक देवेंद्र राणा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आठ मई को वह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि नेपाल की ओर से दो कारें अवैध सामान लेकर धनकुना मार्ग से बुझिया मजार की ओर आने वाली हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों कारों को रोक लिया। पूछताछ में उधमसिंह नगर के थाना झनकईया के ग्राम मेलाघाट निवासी चालक ने अपना नाम गगन यादव बताया। माधोटांडा के ग्राम जमुनिया के दूसरी कार चालक ने अपना नाम नफीस बताया।
पुलिस जांच में सामने आया कि एक कार का मालिक अफरोज खां उधमसिंह नगर के इस्लामनगर का निवासी है। दोनों कारों पर लगी नंबर प्लेटें भी फर्जी पाई गईं।
पूछताछ में अवैध रूप से खरीदारी की बात स्वीकारी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नेपाल से अवैध रूप से सामान खरीदकर पीलीभीत में बिक्री करते हैं। तलाशी के दौरान दोनों कारों से अखरोट की 12 बोरियां बरामद हुईं, जिनका कुल वजन सात क्विंटल 60 किलोग्राम बताया गया है। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें