फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सफाई कर्मचारी ने मोबाइल फोन पर वाॅर कक्ष के कर्मचारी से की अभद्रता

Wed, 10 Sep 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गांव की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने पर वॉर कक्ष के कर्मचारी से सफाईकर्मी ने मोबाइल फोन पर अभद्रता की। इसका एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में आई बाढ़ के बाद ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था कराए जाने के लिए वाॅर कक्ष में कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। अमरिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत बरादुनवा के प्रधान ने डीएम से शिकायत कर बताया कि उनके गांव में सफाई कर्मी कई माह से नहीं पहुंचे हैं। इससे गांव की सफाई व्यवस्था प्रभावित है।
डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की ओर से मिले निर्देश के बाद वाॅर कक्ष के कर्मचारी ने सफाई कर्मी मिथलेश कुमार को फोन किया। इस पर उसने कर्मचारियों से फोन पर अभद्रता शुरू कर दी। इतना ही नहीं सफाई कर्मी ने फोन पर कहा कि वह परियोजना निदेशक के बंगले पर कार्यरत है। कार्रवाई करने वाले डीपीआरओ से बात करो। इसके बाद पीड़ित कर्मचारी ने पूरे मामले की शिकायत अफसरों से की। अब सफाई कर्मी को नोटिस जारी उसका जवाब मांगा है। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि सफाई कर्मचारी ने अभद्रता की है। इसको लेकर नोटिस जारी कर उसका जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें