फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 35.33 करोड़ रुपये से बनेगा देवहा नदी पर पुल

Thu, 13 Mar 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मझोला-बिरहनी (भरा पचपेड़ा) मार्ग पर जर्जर हो चुके देवहा नदी के पुल के स्थान पर नए पुल का निर्माण कराया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री/ सांसद जितिन प्रसाद के प्रयासों से 35.33 करोड़ रुपये से इस पुल के निर्माण को स्वीकृति मिली है। पुल बन जाने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

मझोला कस्बे से बिरहनी जाने वाला मार्ग उत्तराखंड को जोड़ता है। इसी मार्ग पर औद्योगिक स्थान भरा पचपेड़ा भी स्थित है। साथ ही सितारगंज और उत्तराखंड के अन्य शहरों में आवागमन करने वाले लोग इस मार्ग पर प्रयोग करते हैं। इस मार्ग का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। कार्य तेज गति से चल रहा है। मझोला-बिरहनी पर किलोमीटर सात पर देवहा नदी का पुल है। नदी का पुराना पुल काफी जर्जर हो चुका है। नए पुल के निर्माण की मांग हो रही थी। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने इस समस्या के समाधान को लेकर प्रयास किया। देवहा नदी पर दो लेन पुल के निर्माण को स्वीकृति मिली है। पहुंच मार्ग भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें