माधोटांडा। विश्व प्रकृति निधि और टाटा हाउसिंग सोसायटी ने संयुक्त रूप से शारदा पार के 65 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी।
शारदा नदी के पास बने मार्जिनल बांध पर लगे कैंप में सोमवार को शारदा नदी पार के गांव ढकिया ताल्लुके महाराजपुर, गुन्हान और रमनगरा क्षेत्र के तमाम बाढ़ पीड़ित परिवार पहुंचे थे।कैंप में इन सभी 65 बाढ़ पीड़ित परिवारों को तीन-तीन किलो चावल, खाद्य तेल, नमक और अन्य जरूरी सामान दिया गया। इस दौरान बाढ़ शरणार्थी कॉलोनी में नि:शुल्क चिकित्सा कैंप लगाया गया। कैंप में डॉ. एपी सिंह और डॉ. प्रियंका ने मरीजों का परीक्षण किया। शाम तक करीब 250 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं बांटी गई। इस मौके पर विश्व प्रकृति निधि के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार, कंधईलाल, वीरेंद्र सिंह, ग्राम वन समिति अध्यक्ष बिल्लू राजभर, लीलारानी, प्रशांत राना, वन रक्षक ओमप्रकाश, भूदेव दास समेत तमाम लोग मौजूद रहे।