फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिल रही बिजली कटौती से राहत

Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गर्मी में बिजली कटौती से छुटकारा नहीं मिल रहा है। तमाम प्रयास के बाद भी फाल्ट के नाम पर कटौती बंद नहीं हो रही है जिससे लोग परेशान हैं। उधर गैस चौराहे पर फुंके ट्रांसफार्मर को न बदलने पर शनिवार रात फिर जाम लगाया गया जिसके बाद रात करीब 12 बजे ट्रांसफार्मर बदला जा सका।
विज्ञापन

दिन भर छाए बादलों के बाद भी बारिश न होने से काफी उमस हो रही है। गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है। ऐसे में बिजली कटौती ने मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। शेड्यूल के अनुसार कुछ घंटे के लिए आने वाली सप्लाई को फाल्ट के कारण कई बार बंद किया जाता है जिससे बिजली आने का लाभ नहीं मिल रहा। रात के समय कटौती के कारण शहरवासियों की नींद पूरी नहीं हो रही है। उधर शहर के गैस चौराहे पर रखा ट्रांसफार्मर आश्वासन के बाद भी शनिवार शाम तक नहीं बदला गया जिसपर नागरिकों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इसके बाद रात करीब 12 बजे यहां ट्रांसफार्मर लगाकर करीब 55 घंटे बाद सप्लाई चालू कराई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें