फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं पीलीभीत आय में अव्वल, बरेली फिसड्डी

Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पिछले वित्तीय वर्ष में आय के मामले में प्रदेश में 74वें स्थान पर रही पीलीभीत जिला पंचायत चालू वित्तीय वर्ष के दौरान मंडल में पहले व प्रदेश में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। इस मामले में बरेली जिला पंचायत जहां फिसड्डी रही है, वहीं मंडल में शाहजहांपुर व बदायूं जिला क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहा है।
विज्ञापन

हाल ही में प्रदेश भर की जिला पंचायतों की वित्त वर्ष 2014-15 के मई माह तक की प्रगति रिपोर्ट जारी की गई है। इसके मुताबिक पीलीभीत जिले को मई माह तक 22.04 लाख रुपये की आय का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष जिला पंचायत ने 67.64 लाख रुपये कमाकर प्रदेश में दूसरा व मंडल में पहला स्थान हासिल किया। शाहजहांपुर जिले को 19.77 लाख रुपये आय का लक्ष्य दिया गया था। मई तक यहां की जिला पंचायत ने 21.82 लाख रुपये की आय अर्जित कर मंडल में दूसरा और प्रदेश में 29 वां स्थान हासिल किया। इसी तरह बदायू्ं जिले के लिए 25.74 लाख रुपये आय का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस जिले ने 27.68 लाख रुपये की आमदनी की और मंडल में तीसरा और प्रदेश में 32वां स्थान पाया। उधर, बरेली जिले को मई माह तक 50.22 लाख रुपये आय का लक्ष्य दिया गया था लेकिन जिला पंचायत 17.90 लाख रुपये की आय कर सकी। यह लक्ष्य का मात्र 35.64 फीसदी रहा।

बरेली जिला पंचायत खर्च में अव्वल
बरेली जिला पंचायत खर्च के मामले में मंडल में अव्वल है। मई तक यहां की जिला पंचायत ने 17.90 लाख रुपये की आय के मुकाबले 38.87 लाख रुपये खर्च किए। उधर, 27.68 लाख रुपये की कमाई करने वाली बदायूं जिला पंचायत ने मई तक 6.78 लाख रुपये खर्च किए। शाहजहांपुर 21.82 लाख रुपये की आय के सापेक्ष 2.28 लाख रुपये खर्च कर मंडल में तीसरे और पीलीभीत 67.54 लाख रुपये की आय में से 3.32 लाख रुपये खर्च कर मंडल में चौथे और प्रदेश में 74वें स्थान पर है।
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी में भी खर्च अधिक
लखीमपुर खीरी की जिला पंचायत को 39.68 लाख रुपये आय का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष जिला पंचायत 14.86 लाख रुपये की आय अर्जित कर प्रदेश में 64वें स्थान पर रही। दूसरी ओर खर्च के मामले में इस जिले की स्थिति भी कमोवेश बरेली जैसी ही रही। यह जिला 38.60 लाख रुपये खर्च कर प्रदेश में नौवें स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें