फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था चरमराई, सड़कों पर उतरी जनता

Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीलीभीत। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। वहीं ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर जो फूंक रहे हैं उसे समय से बदले नहीं जा रहे हैं। इससे नाराज लोगों का सब्र शनिवार को जवाब दे गया और सड़क पर उतर आए। शनिवार को शहर के गैस चौराहे पर लोगों ने जाम लगाकर अपना विरोध जताया। वहीं न्यूरिया के युवाओं ने बिजली उपकेंद्र पर हंगामा कर जेई का पुतला जलाया।

गैस चौराहे पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन

पीलीभीत। गैस चौराहे पर लगे 630 केवीए के ट्रांसफार्मर से स्टेशन रोड सहित कई मोहल्लों की सप्लाई जुड़ी है। ओवरलोडिंग के कारण यहां का ट्रांसफार्मर बार-बार फुंक रहा है। छह लाख की लागत से 15 दिन पूर्व यहां लगाया गया ट्रांसफार्मर गुरुवार की शाम फिर फुंक गया। मोहल्लेवासियों ने इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी लेकिन आश्वासन के बाद भी नहीं बदला गया।
विज्ञापन

इससे नाराज व्यापारी और मोहल्लवासी शनिवार को सड़कों पर उतर आए और गैस चौराहे पर जमा लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने बिजली विभाग के अधिकारी से वार्ता की। जिस पर उन्हें बताया गया कि बरेली से उच्च क्षमता (730 केवीए) का नया ट्रांसफार्मर आ रहा है शाम तक सप्लाई चालू करा दी जाएगी। इसके बाद प्रदर्शनकारी जाम खोलने को राजी हुए।

बिजली घर पर प्रदर्शन, जेई का पुतला फूंका

न्यूरिया। एक सप्ताह से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर नहीं बदलने और झूलते तारों को शिकायत के बाद भी ठीक न करने से नाराज युवाओं ने शनिवार को बिजली घर पर हंगामा किया और जेई का पुतला जलाकर विरोध जताया।
प्रदर्शनकारियों ने बताया महोफ रोड पर गौटिया वाली मस्जिद के निकट रखा ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग के कारण बार-बार फुंक जाता है। एक सप्ताह पूर्व यह दोबारा जल गया। इसकी सूचना जेई को दी गई लेकिन अब तक ठीक नहीं किया गया। ट्रांसफार्मर खराब होने से मोहल्ला मियां खां, ठाकुरद्वारा व भीतरगांव की सप्लाई ठप है। इसके अलावा कस्बे कई स्थानों पर बिजली के तार काफी ढीले और नीचे हैं। इससे दुर्घटना की आशंका रहती है। तमाम शिकायतों के बाद भी जब कुछ नहीं हुआ तो क्षेत्र के युवाओं ने मोहम्मद अजीम के नेतृत्व में जेई का पुतला बनाकर कस्बे में जुलूस निकाला। इसके बाद बिजली उपकेंद्र पर पहुंचकर दहन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन और पुतला फूंकने वालों में रिजवान, परवेज, अशफाक अहमद, मोहम्मद तसलीम, तौहीद, वसीम, साबिर सहित कई लोग शामिल रहे।

गर्मी में मांग अधिक होने के कारण ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग के कारण फुंक रहे हैं। बड़े ट्रांसफार्मर बरेली से मंगवाए जा रहे हैं। सप्लाई शीघ्र शुरू करा दी जाएगी।
पंकज अग्रवाल, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें