फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे जीएम का दौरा आज

Thu, 12 Jun 2014 05:33 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मंडल रेल प्रबंधक सीएम जिंदल ने पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्टेशन अधीक्षक कक्ष से लेकर चारों प्लेटफार्मों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अफसरों को व्यवस्थाएं चौक चौबंद रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे जीएम केके अटल एक दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को पीलीभीत आ रहे हैं। इसको लेकर रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। स्टेशन की रंगाई पुताई कर छोटी-छोटी कमियों को दुरुस्त कराया जा रहा है। बुधवार को रेलवे मंडल प्रबंधक ने यहां पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। स्टेशन अधीक्षक कक्ष का निरीक्षण करने के साथ एक-एक कर सिग्नल, लोको आदि विभाग के विभागाध्यक्षों को तलब कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पुरुष और महिला प्रतीक्षालय का निरीक्षण कर महिला प्रतीक्षालय में आने वाले यात्रियों की संख्या आदि के बारे में जानकारी की। प्लेटफार्म पर रखे डस्टबिनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। प्लेटफार्म एक पर टूटी कुर्सी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। डीआरएम ने प्लेटफार्म नंबर तीन और चार का निरीक्षण करने के साथ टिकट विंडो की भी स्थिति देखी। अफसरों से वार्ता करने के बाद डीआरएम करीब एक घंटे बाद सड़क मार्ग से रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने बरेली से पीलीभीत केबीच पड़ने वाले रेलवे स्टेशनों का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर सीनियर डीसीएम अशोक भाटिया, स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद इजराइल, वाणिज्य निरीक्षक सतीश कुमार, यातायात निरीक्षक रामेश्वर सिंह, इंसपेक्टर आरपीएफ केशव सिंह समेत कई रेल अफसर व कर्मचारी मौजूद रहे।

अफसरों के कसे पेंच
डीआरएम ने सेफ्टी टीम द्वारा पूर्व में किए गए निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर अफसरों के पेंच कसे। मालूम हो कि गोरखपुर मुख्यालय से आई सेफ्टी टीम को सिग्नल विभाग समेत अन्य स्थानों पर खामियां मिली थी। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने रेलवे बोर्ड को सौंपी थी। डीआरएम ने मिली खामियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ओवरब्रिज को लेकर क्रासिंग का भी कर सकते निरीक्षण
पूर्वोत्तर रेलवे जीएम केके अटल बृहस्पतिवार को अपने दौरे के दौरान प्रस्तावित ओवरब्रिज को लेकर नौगवां रेलवे क्रासिंग का भी निरीक्षण कर सकते हैं। प्रस्तावित ओवरब्रिज को लेकर प्रदेश के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव पूर्व में घोषणा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें