फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में चढ़ते वक्त पूर्णागिरि जा रहे श्रद्धालु का पर्स उड़ाया

Sat, 10 May 2014 05:33 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पूर्णागिरि मेले में भीड़ के बावजूद जीआरपी की सुस्ती नहीं टूटी है। इसका लाभ उठाकर जेबकतरे ने ट्रेन में चढ़ते समय पूर्णागिरि जा रहे श्रद्धालु का पर्स चोरी कर लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के नकटदाना कॉलोनी निवासी दीपक कुमार पत्नी रेखा के साथ पूर्णागिरि जाने को स्टेशन पहुंचे। दोपहर 2.30 बजे जाने वाली ट्रेन में चढ़ते समय किसी जेबकतरे ने उसकी जेब में रखा पर्स निकाल लिया। जानकारी होने पर उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक जेबकतरा फरार हो गया। पर्स में चार हजार रुपये, एटीएम कार्ड और पहचानपत्र सहित कुछ अन्य अभिलेख थे। पर्स निकलने की सूचना उन्होंने जीआरपी थाने पहुंचकर दी। इस पर मौजूद स्टाफ ने उनसे लिखित शिकायत देने को कहा, लेकिन किसी ने भी जेबकतरे को तलाशने अथवा मौके पर जाकर घटना की छानबीन करना उचित नहीं समझा। एसओ जीआरपी सुखवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि वह क्राइम मीटिंग में लखनऊ गए हैं। घटना की जानकारी मिली है, वापस पहुंचने पर रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें