पीलीभीत। जिले के थाना बरखेड़ा के गांव अलकनाथ में एक वैवाहिक कार्यक्रम में बारातियों के दो पक्षों में मारपीट हो गई। गांव के कुछ लोग बीच बचाव करने पहुंचे तो उनकों भी पीट दिया। इससे भगदड़ मच गई।
गांव अलकनाथ में एक बारात आई थी। द्वाराचार के लिए जब बाराती चले तो उनमें आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस पर गांव के कुछ लोग जब बीच बचाव करने पहुंचे तो बारातियों ने उनको भी पीट दिया। इससे गांव में रोष व्याप्त हो गया। तमाम लोग जमा होने लगे। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।