फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मचान से गिरकर राजमिस्त्री की मौत

Mon, 21 Apr 2014 05:33 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर से सटे गांव गौटिया में गोदाम का प्लास्टर करते समय अचानक मचान से गिरे थाना सुनगढ़ी के गांव मीरापुर निवासी राजमिस्त्री 35 वर्षीय सोबरनलाल की मौत हो गई। ठेकेदार के पुत्र ने शव कार से ले जाकर राजमिस्त्री के घर पर डाल दिया और मौके से भाग निकला। मृतक के पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

गांव मीरापुर निवासी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि उनका पुत्र सोबरन राजमिस्त्री का काम करता है। ग्राम गौहनियां निवासी ठेकेदार लाल मोहम्मद उसे प्लास्टर कराने के लिए शहर से सटे गौटिया निवासी बाबू के गोदाम पर ले गया था। पुत्र के साथ गांव के ही पवन कुमार, राजेंद्र कुमार सहित कई मजदूर थे। प्लास्टर करते समय सोबरन नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद ठेकेदार का पुत्र उस्मान कार से पुत्र को घर लाया और वहीं डालकर भाग गया। घर वालों ने उसे हिला डुलाकर देखा तो वह मृत अवस्था में था। इससे घर में कोहराम मच गया। तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गए। पत्नी हीराकली और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के एक तीन साल का पुत्र मनोज और तीन पुत्रियां हैं। उसके पिता का कहना है कि उनका कहना है कि अगर उनके पुत्र को अस्पताल ले जाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। उन्होंने ठेकेदार और उसके पुत्र को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी अतुल प्रधान ने बताया कि तहरीर मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें