फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाला पर बैठे ‘आप’ कार्यकर्ता गिरे, जख्मी

Sat, 12 Apr 2014 05:32 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह की सभा में शामिल होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे कार्यकर्ता डाला से गिरकर जख्मी हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा ठेका पुलिस चौकी के पास एक जानवर से टकराकर सिपाही गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन

शहर में गौहनियां रेलवे क्रॉसिंग के पास आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह की सभा थी। सभा से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर बिलसंडा क्षेत्र के आप कार्यकर्ता लौट रहे थे। गांव भीखमपुर के पास ट्रॉली का पिछला डाला खुलने से उस पर बैठे कार्यकर्ता मूलचंद्र, अशोक और धर्मवीर नीचे गिर गए, जिससे तीनों घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, नगर नियंत्रण कक्ष में तैनात सिपाही जितेंद्र बाइक से यशवंतरी देवी मंदिर गया था। लौटते समय ठेका पुलिस चौकी के पास अचानक बाइक के सामने से सुअर आ गया। उससे टकराकर सिपाही बाइक से गिरकर घायल हो गया। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
घोड़ा भागा तो तांगे से गिरकर बच्चे घायल
बरखेड़ा। नगर से लौट रहे बच्चे घोड़े के बिदकने से तांगे से गिरकर घायल हो गए। घोड़े को बमुश्किल काबू किया गया। गांव कबूलपुर के रहने वाले छोटेलाल अपने पोतों छह वर्षीय विपिन, 11 वर्षीय विशाल और सात वर्षीय रश्मि को लेकर दवा दिलवाने आए थे। लौटते वक्त वह बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के पास खड़े गांव के ही तांगे पर तीनों को बैठा दिया और सामान खरीदने चले गए। तांगा चालक भी पानी पीने चला गया। इसी बीच घोड़ा बिदक गया और तांगा लेकर दौड़ पड़ा। इससे मार्ग पर भगदड़ मच गई। तांगे पर सवार तीनों बच्चे गिरकर घायल हो गए। करीब आधा किलोमीटर दूर तांगे के एक खंभे में फंसने से रुके घोड़े को बमुश्किल कब्जे में किया गया।
विज्ञापन

दो बाइक भिड़ीं, बाइक सवार जख्मी
बीसलपुर। मोहल्ला ग्यासपुर निवासी अख्तर हुसैन बाइक से निगोही जा रहे थे। उधर मुरादाबाद निवासी मुस्तकीम बाइक से बीसलपुर आ रहा था। गांव खनंका के पास दोनों बाइके आमने-सामने भिड़ गईं, जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
असम हाईवे पर बाइक फिसली
पूरनपुर। गांव ढक्काचाट निवासी 40 वर्षीय तपन सरकार और गांव रमनगरा निवासी नुताइन बाइक से पीलीभीत से लौट रहे थे। तपन ने बताया कि असम हाईवे पर गोमती गुरुद्वारा के समीप एक वाहन को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक फिसल गई, जिससे दोनों गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें