फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारा इंडिया के दफ्तर का ताला तोड़ा

Sun, 02 Mar 2014 05:31 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। सदर कोतवाली और अमरिया के बाद चोरों ने बीसलपुर पुलिस को चुनौती दी। चोर डिग्री कॉलेज मार्ग स्थित सहारा इंडिया लिमिटेड कार्यालय के शटर का ताला तोड़ कर अंदर घुसे और सेफ में रखी 2.82 लाख की नगदी समेत करीब साढ़े तीन लाख का सामान चोरी कर ले गए। कोतवाली से महज 100 मीटर की दूर पर हुई वारदात से व्यापारियों और नगरवासियों में दहशत है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर सहारा इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके श्रीवास्तव ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

सहारा इंडिया के स्थानीय कार्यालय के प्रबंधक गुरुचरन सिंह ने बताया कि वह हर रोज की तरह शुक्रवार को भी कार्यालय बंद करके गए थे। शुक्रवार रात में चोर शटर का ताला तोड़कर कार्यालय में घुस गए। कार्यालय में रखी सेफ का लॉक तोड़ दिया और उसमें रखी 2.82 लाख की नगदी और कार्यालय में रखा अन्य कीमती सामान और कुछ रिकार्ड भी चुरा ले गए। घटना की जानकारी सुबह कार्यालय खोलने आने के दौरान हुई। पुलिस ने प्रबंधक गुरुचरन सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है।

कोतवाली से 100 मीटर दूरी पर हुई वारदात
कोतवाली और सहारा इंडिया कार्यालय के बीच 100 मीटर की दूरी है। प्रभारी कोतवाल की मानें तो इस मार्ग पर रात-भर पुलिस का आना-जाना रहता है। इसके बावजूद पुलिस को खटपट की आवाज तक नहीं आई, जबकि पहले चोरों ने ताले तोड़े। बाद में सेफ का लाक तोड़ा। इतना सब करने पर करीब एक घंटे का समय तो जरूर लगा होगा, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। खासबात तो यह है कि कार्यालय के समीप बस स्टैंड भी है और देर रात तक चहलकदमी भी रहती है। ताबड़तोड़ हो रही घटनाओं के बावजूद पुलिस चोरों को पकड़ नहीं पा रही है। पुलिस की निष्क्रियता की वजह से चोरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें