फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी और दिक्कतें अब भी समग्र गांवों की पहचान

Mon, 10 Feb 2014 05:43 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। अंबेडकर गांव की तर्ज पर चलाई जा रही डॉ राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के तहत चयनित गांवों में विकास कार्य प्रगति नहीं पकड़ पा रहे हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में क्षेत्र के तीन गांव इस योजना के तहत चयनित हैं, जिनमें गांव ओड़ाझार, मीरपुर रतनपुर और नऊआनगला उर्फ हरूनगला शामिल हैं, जबकि चालू वित्तीय वर्ष में गांव राठ, गौहनियां, अंडाह और बढ़ैपुरा मरौरी का चयन हुआ है। मीरपुर रतनपुर को छोड़कर अभी तक अन्य गांवों में कोई भी विकास कार्य शुरू नहीं हुआ, जबकि इस वित्तीय वर्ष के भी खत्म होने में महज 50 दिन शेष बचे हैं। ब्लाक मुख्यालय से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव ओड़ाझार जब समग्र ग्राम विकास योजना के तहत चयनित हुआ तो ग्रामीण काफी खुश थे, लेकिन अभी तक इस गांव में नाली और सीसी रोड बनने की दिशा में कुछ भी प्रयास नहीं हुआ। गांव में टूटी नालियां और खड़ंजे पर पसरी गंदगी के बीच ग्रामीणों को निकलना पड़ रहा है। नि:शुल्क स्वच्छ शौचालय का 210 लोगों को और इंदिरा आवास का लाभ सात लोगों को मिला है। वृद्धावस्था और विधवा पेंशन दिलाने के लिए तीस लोगों के नाम चयनित कर पत्रावली समाज कल्याण कार्यालय को भेजी गई, लेकिन उस पर भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। गांव में तमाम लोग ऐसे हैं, जिनके पास राशन कार्ड भी नहीं है, लेकिन उन्हें अभी तक कार्ड मुहैया भी नहीं कराए गए। एसजीएसवाई योजना के तहत चयनित किए गए पांच समूहों को व्यक्तिगत ऋण दिए जाने के लिए बैंकर्स द्वारा अभी तक सर्वे भी नहीं किया गया। ग्राम पंचायत द्वारा नए 11 हैंडपंप लगवाए जाने की डिमांड की गई, जल निगम द्वारा उन्हें भी नहीं लगवाया गया। इतना ही नहीं जो हैंडपंप रिबोर कराए गए उनके चबूतरे भी नहीं बनाए गए। नि:शुल्क बोरिंग योजना का भी किसी ग्रामीण को अभी तक लाभ नहीं मिला। यह अलग बात है कि पिछले वित्तीय वर्ष में चयनित तीन गांवों में से महज गांव मीरपुर रतनपुर में सीसी रोड और नाली निर्माण का कार्य कराया गया। कमोबेश यही दशा समग्र गांव नौऊआ नगला की है। यहां भी सीसी रोड और नाली का निर्माण नहीं हुआ। वित्तीय वर्ष खत्म होने में महज 50 दिन शेष बचे हैं। ऐसे में इन दोनों गांवों में सीसी रोड और नाली निर्माण होना मुश्किल ही लग रहा है। उधर इन दोनों गांवों में विकास कार्य की शुरूआत नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन


गांव वालों को बंधी है आस :प्रधान 09 पीबीटीपी 2 ग्राम पंचायत ओड़ा झार के प्रधान ओमप्रकाश गंगवार का कहना है कि गांव में सीसी रोड और नाली निर्माण की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हुई है। टेंडर पास हुआ है या नहीं इसकी भी जानकारी नहीं है। बहरहाल सीसी रोड बनने की गांव वाले उम्मीद अभी भी लगाए बैठे हैं।

धनराशि अवमुक्त न होने से शुरू नहीं हुए कार्य
ग्राम पंचायत स्तर से जो भी कार्य कराए जा सकते हैं वह कराए जा चुके हैं। समग्र गांव चयनित होने के दौरान ही कार्य योजना भी बनावाकर भिजवा दी गई थी। सीसी रोड और नाली का निर्माण आरईएस विभाग द्वारा कराया जाएगा। धनराशि अवमुक्त न होने से काम शुरू नहीं हुए। बाबूराम गंगवार, प्रभारी एडीओ पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें