फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरों पर चमकी सम्मान पाने की खुशी

Mon, 05 Aug 2013 05:36 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रविवार का दिन यूपी बोर्ड के हाईस्कूल टॉप थ्री के छात्र-छात्राओं के लिए बेहद खास था। अमर उजाला की ओर से लखनऊ में पांच अगस्त को आयोजित हो रहे मेधावी सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए वह अमर उजाला कार्यालय जो पहुंचे थे। सम्मान पाने की खुशी उनके चेहरों पर साफ नजर आई।
विज्ञापन

बता दें कि अमर उजाला की ओर से पांच अगस्त को लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2012-13 के मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सम्मानित करेंगे। इस क्रम में अपने जिले के सात छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। चयनित छात्र-छात्राओं को समारोह में प्रतिभाग करने के लिए रविवार की सुबह अमर उजाला कार्यालय बुलाया गया। सम्मान पाने की ललक और चेहरों पर मुस्कान लिए मेधावी अपने अभिभावकों के साथ कार्यालय पहुंचे। मेधावियों और उनके अभिभावकों ने अमर उजाला की इस पहल का स्वागत करते हुए आयोजन के लिए बधाई दी। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने का अवसर अमर उजाला ने प्रदान किया है। यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। कुछ देर कार्यालय में रुकने के बाद मेधावी अपने अभिभावकों के साथ अमर उजाला बरेली कार्यालय के लिए रवाना हो गए। वहां से अन्य जिलों से पहुंचे मेधावियों के साथ उन्हें लखनऊ ले जाया गया। मेधावियों को सम्मान समारोह के लिए विदाई देने प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मियां मोहम्मद मनाजिर, मंत्री उमेश चंद्र, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामपाल सिंह, चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र मिश्रा, सी एंड जे इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह मेधावी होंगेे सम्मानित
हाईस्कूल
1. संघमित्रा पुत्री उमेश चंद्र, सीएंडजे इंटर कॉलेज कलीनगर, प्राप्तांक 89.67 प्रतिशत
2. पुनीत प्रताप सिंह पुत्र हरिकेश सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरनपुर, प्राप्तांक 89.67 प्रतिशत
3. समर्थ मोहन पुत्र चंद्रमोहन, चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पीलीभीत, प्राप्तांक 89 प्रतिशत
4. विकास गौतम पुत्र ओमप्रकाश,सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलसंडा, 88.67 प्रतिशत
इंटरमीडिएट
1. देवेंद्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश, चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पीलीभीत, प्राप्तांक 94 प्रतिशत
2. आयुषधर द्विवेदी पुत्र प्रेमधर द्विवेदी, चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पीलीभीत, प्राप्तांक 93.80 प्रतिशत
3. सचिन कुमार पुत्र रविंद्र कुमार, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर, प्राप्तांक 93.40 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें