फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप पर हाथ धोने गए किसान की करंट से मौत

Thu, 25 Apr 2013 02:40 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर/अमरैयाकलां। हैंडपंप में करंट उतरने से चपेट में आए किसान की मौत हो गई, जबकि हाई वोल्टेज से कई बिजली उपभोक्ताओं के उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन

मंगलवार को शाम को गांव देवीपुर में बिजली आई तो हाई वोल्टेज ने कहर बरपा दिया। इससे कई उपभोक्ताओं के बिजली चलित उपकरण फुंक गए तो घर के हैंडपंप में लगे बिजली की मोटर से करंट उतर आया। हैंडपंप पर हाथ धोने गए गांव निवासी 40 वर्षीय किसान रामकुमार पांडेय की करंट से हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिवार वाले उनको इलाज के लिए पीलीभीत ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर उनके परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार को गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र सुधीर पांडेय ने दी। हाई वोल्टेज से उपकरणों के फुंकने और करंट से किसान की मौत से लोगों में आक्रोश है। हालांकि इधर, जेई उमेश कुमार ने गांव में हाई वोल्टेज पहुंचने की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें