फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य परियोजना विशेषज्ञ की क्लास में छात्राएं फेल

Thu, 25 Apr 2013 02:40 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ में तैनात विशेषज्ञ सुनीता श्रीवास्तव ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण मेें उन्होंने बालिकाओं से शैक्षिक गुणवत्ता को लेकर प्रश्न पूछे। शारीरिक शिक्षा के बारे में बालिकाएं नहीं बता पाईं। इससे पहले पिपरिया दुलई के परिषदीय स्कूल में झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान की रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

बुधवार को गांव पिपरिया दुलई स्थित कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय के निरीक्षण को पहुंची विशेषज्ञ का छात्राओं ने तिलक लगाकर बुकें देकर स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर शैक्षिक गुणवत्ता के साथ मिलने वाले नाश्ता, खाना और व्यवस्था की जानकारी की। कक्षा छह की छात्राओं से शिक्षा के उद्देश्य और शारीरिक शिक्षा के बारे में पूछा। इस पर छात्राएं शारीरिक शिक्षा और शिक्षा के उद्देश्य के बारे मेें नहीं बता सकी। विशेषज्ञ ने इस पर शारीरिक शिक्षा और शिक्षा के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बालिकाओं को जानकारी दी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निरीक्षण से पहले उन्होेंने गांव के परिषदीय स्कूल में स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली को झंडी देकर रवाना किया। रैली के उद्देश्य के बारे में बच्चों से पूछा, मगर बच्चे रैली के उद्देश्य की जानकारी नहीं दे सके। उन्होंने रैली के बारे में बच्चों को बताया।
औचक निरीक्षण के दौरान प्रभारी बीएसए विनोद कुमार, एबीआरसी अशेष अवस्थी, बृजेश शुक्ला, जिला समन्वयक राकेश पटेल, मनीष श्रीवास्तव, एनपीआरसी साबिर अली चिश्ती, बनवारी लाल दीक्षित, वीरपाल, विश्वनाथ सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

00
विशेष ध्यान दे रही है सरकार
निरीक्षण के बाद विशेषज्ञ सुनीता श्रीवास्तव ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मेंटीनेंस को लेकर प्रति छात्रा, प्रति माह अब तक नौ सौ रुपये दिया जा रहा है। अब भारत सरकार के पास मेंटीनेंस को 18 सौ रुपये प्रति छात्रा देने का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें