फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में पेड़ काटने वालों को दौड़ाया

Thu, 25 Apr 2013 02:40 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। जंगल में लकड़ी काट रहे लोगों को फार्मरों ने दौड़ा लिया। आरोपी दो मारुति कारें मौके पर छोड़कर भाग गए। हरीपुर रेंज की टीम ने मौके से कटी पड़ी सागौन की लगड़ी और कारों को कब्जे में लिया है। बरामद एक कार सपा कार्यकर्ता की बताई जा रही है।
विज्ञापन

गांव कुरैया के समीप हरीपुर रेंज का कुछ टुकड़ा गदियाना जंगल के नाम से है। जंगल में रात चोरों के पेड़ काटने की आहट पर परेशान फार्मरों ने शोर-शराबा कर चोरों को दौड़ा लिया। फार्मरों को आता देख आरोपी चोर मौके पर अपनी दो कारें छोड़कर भाग गए।
सूचना पर हरीपुर रेंजर जगन्नाथ प्रसाद ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों मारुति कारों और सागौन की लकड़ी कब्जे में ली है। उन्होंने बताया कि कार सवार जंगल से पेड़ काटकर चोरी करने आए थे। उन्होंने बताया कि दोनों कारों पर पांच लोगों के होने की जानकारी लगी है। इसमें से दो गांव गोरा के हैं। गांव के नफीस और चांद मोहम्मद समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें