फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में बनेंगे 32 शौचालय

Thu, 25 Apr 2013 02:40 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शासन ने जेल के चार ब्लाकों में 32 शौचालयों के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। इसके निर्माण के लिए 20 लाख 64 हजार रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि जेल में 602 बंदियों के रहने की व्यवस्था है। लेकिन वर्तमान में 853 बंदी और कैदी बंद हैं। पुलिस का जब विशेष धरपकड़ अभियान चलता है तो यहां बंदियों की संख्या
क भी-कभी एक हजार के आसपास हो जाती है। बरेली में चार माह पूर्व हुए बवाल में तो यहां बंदियों की संख्या एक हजार से ऊपर निकल गई थी। जिला कारागार में चार ब्लाकों में महिलाओं समेत 13 बैरक हैं। एक बैरक में अंदर और बाहर मिलाकर दस शौचालय बने हैं। यानी जेल में कुल 130 शौचालय हैं। क्षमता से अधिक बंदियों के होने के कारण नित्य क्रिया से निपटने के लिए बंदियों की लंबी कतारें लगना स्वाभाविक है। सुबह जेल का घंटा बजते ही बंदियों और कैदियों की लंबी कतारें शौचालय के बाहर लग जाती हैं। कुछ बंदी तो कभी-कभी लंबी लाइन लगे होने पर काफी विचलित हो जाते हैं। इससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। हालत यह थी कि चार-चार घंटे लाइन में लगने के बाद कहीं बंदियों का नंबर आता था। शौचालयों की कमी को देखते हुए जेल अधीक्षक विनोद कुमार ने प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसमें ब्लॉक में आठ-आठ नए शौचालय बनाए जाने की बात कही गई थी। बंदियों की समस्याओं को देखते हुए पिछले दिनों शासन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इससे जिला कारागार में 32 नए शौचालयों का निर्माण शीघ्र शुरू हो जाएगा। इसके लिए 20.64 लाख रुपये की धनराशि भी स्वीकृत हो गई है।
विज्ञापन

वर्जन
बंदियों की अपेक्षा कारागार में शौचालय कम थे। चार ब्लाकों में कुल 32 नए शौचालय निर्माण कराने का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है। शासन ने 20 लाख 64 हजार रुपये का बजट भी स्वीकृत कर दिया है। शीघ्र काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विनोद कुमार, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें