फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुज खंडेलवाल चुने गए मेला प्रिंस

Fri, 29 Mar 2013 05:33 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। महिला शक्ति एवं बाल विकास कल्याण समिति के तत्वावधान में होली पर रंगारंग समारोह हुआ। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें बूगी-वूगी मेें कार्तिकेय, सारेगामा में भोला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेला प्रिंस अनुज खंडेलवाल को चुना गया।
विज्ञापन

नगर के एक बैंक्वेट हाल में हुए समारोह का शुभारंभ समिति की संरक्षिका और जिला पंचायत सदस्य किरन लता रस्तोगी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। बूगी-वूगी में कार्तिकेय ने पहला, दीपिका वर्मा ने दूसरा, नाटक में तान्या अग्रवाल, सारेगामा में भोला ने पहला, नवीन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। नच बलिए प्रतियोगिता मेें सुजीत सक्सेना ने पहला स्थान प्राप्त किया।
ग्रुप डांस मेें आदित्य, अक्षत, शुभम, अमन ने बाजी मारी। मेला प्रिंस प्रतियोगिता में कई लोगोें ने भाग लिया। जिला पंचायत सदस्य किरन लता रस्तोगी ने बताया कि अनुज खंडेलवाल को मेला प्रिंस चुना गया। समारोह का संचालन मोहम्मद फैयाज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें