हजारा। गुरुद्वारा बंगला साहब दिल्ली के जत्थेदार बाबा वचन सिंह ने ट्रांस क्षेत्र पुल का निर्माण शुरू करा दिया है। बृहस्पतिवार को पुल पर कारसेवा से लिंटर डलवाने का कार्य शुरू हुआ। मालूम हो कि यह पुल करीब एक करोड़ की लागत से बनवाया जा रहा है।
पूरनपुर के विकास खंड के ट्रांस क्षेत्र के कबीरगंज ग्राम सभा के नानक फ ार्म में सुतिया नाला पर पुल निर्माण की आस जनप्रतिनिधियों से टूटने के बाद कबीरगंज ग्राम प्रधान जसप्रीत कौर उसके पति गुरजीत सिंंह और ससुर बलविंदर सिंह ने बंगाल साहिब गुरुद्वारा दिल्ली के जत्थेदार बाबा बचन सिंह से मिल कर गुहार लगाई थी, जिस पर उन्होंने जनवरी माह में पहुंचकर नानक फार्म पुल का शिलान्यास किया था। अब निर्माण शुरू हो गया है।
इस मौके पर काबुल सिंह, सुरजीत सिंह कामरेड कुलविंदर सिंह चीना, रंजीत सिंह जटाना, बलविंदर सिंह , पलविंदर सिंह, शेर सिंह, सुक्खा सिंह, कुलवंत सिंह के संग महिलाओं की टीम में बलजिंदर कौर, संदीप कौर, गुरनाम कौर, मनप्रीत कौर , सुखविंदर कौर, गुर वचन कौर, विछर पाल कौर सहित सैकड़ों लोेगों ने कारसेवा में पहुंचकर भाग लिया।